हमारे सौरमंडल में बुध व शुक्र ऐसे दो ग्रह हैं जिनका कोई भी उपग्रह नहीं है।
यदि कोई तारा ब्लैक होल के काफी पास से होकर गुजरता है तो वह बिखर सकता है।
हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है ज्यादातर लोग हमेशा सोचते हैं कि सबसे गर्म ग्रह बुद्ध होगा क्योंकि यह सूर्य के ज्यादा नजदीक है जबकि ऐसा नहीं है। शुक्र के वायुमंडल में कई प्रकार की गैसें पाई जाती हैं जो कि ‘ग्रीन हाउस इफेक्ट’ का कारण बनती हैं अतः शुक्र अधिक गर्म है।
हमारे सौरमंडल 4.6 बिलियन वर्ष पुराना है वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह 5000 मिलियन वर्ष और अस्तित्व में रहेगा।
शनि के छोटे उपग्रहों में एन्सेलाडस (enceladus) सूर्य से प्राप्त 90% प्रकाश को परावर्तित कर देता है।
हमारे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत ओलंपस मॉन्स (Olympus mons) है जो कि मंगल पर स्थित हैै।
ओलंपस मॉन्स 25 किलोमीटर ऊंचा है जोकि माउंट एवरेस्ट से लगभग 3 गुना है।
एक प्रकाश वर्ष, प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में चली गई दूरी होती है जो कि 9.5 ट्रिलियन किलोमीटर के बराबर है।
मिल्की वे की चौड़ाई लगभग 100000 प्रकाश वर्ष है।
सूर्य पृथ्वी से 300000 गुना बड़ा है।
अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा छोड़े गए पैरों तथा टायर के निशान के निशान चंद्रमा से कभी भी गायब नहीं होंगे क्योंकि वहां पर ऐसा करने के लिए हवा नहीं है।
मंगल ग्रह पर कम गुरुत्व के कारण पृथ्वी पर 100 किलोग्राम वाले एक व्यक्ति का वजन वहां 38 किलोग्राम होगा।
वैज्ञानिकों का विश्वास है कि बृहस्पति ग्रह के 67 उपग्रह हैं जब कि 53 का ही नामकरण किया गया है।
मंगल ग्रह पर 1 दिन 24 घंटे 39 मिनट और 35 सेकंड होता है।
नासा के क्रेटर निरीक्षण और सेंसिंग सैटेलाइट ने यह घोषित किया है कि उन्हें चंद्रमा पर जल के प्रमाण मिले हैं।
सूर्य एक पूरा रोटेशन 25-35 दिनों में पूरा करता है।